March 4, 2026
मोबाइल के झगड़े में खून-खराबा, छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

मोबाइल के झगड़े में खून-खराबा, छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

Jan 6, 2026

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मोबाइल फोन को लेकर हुए मामूली विवाद में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने धान कूटने में इस्तेमाल होने वाले लकड़ी के खोटले से सीने पर जोरदार वार कर बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।

मोबाइल बना मौत की वजह

जानकारी के अनुसार कमलापदर बड़े कारली गांव में दोनों भाइयों के बीच मोबाइल फोन को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसी दौरान गुस्से में आकर छोटे भाई ने पास में रखे लकड़ी के खोटले से बड़े भाई की छाती पर जोरदार हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि बड़े भाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही गीदम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव में पसरा मातम, दहशत का माहौल

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है। एक ही परिवार में हुए इस खूनी संघर्ष से ग्रामीण स्तब्ध हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix