
PM श्री स्कूल में कुत्ते के हमले से छात्र समेत 2 शिक्षिका घायल, High Court ने लिया स्वतः संज्ञान
बिलासपुर।।खमतराई स्थित PM श्री स्कूल परिसर में आवारा कुत्तों के हमले ने शिक्षा व्यवस्था की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। स्कूल परिसर में कुत्तों के हमले से एक छात्र और दो शिक्षिकाएं घायल हो गईं। घटना के बाद स्कूल में दहशत का माहौल है, वहीं अभिभावकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हाईकोर्ट की सख्ती
हाईकोर्ट ने इस मामले में
🔹 शिक्षा सचिव से व्यक्तिगत शपथ पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं
🔹 मुख्य सचिव को भी पूर्व में जारी आदेशों के पालन की स्थिति पर जवाब दाखिल करने को कहा गया है
कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि स्कूल जैसे संवेदनशील स्थानों पर इस तरह की घटनाएं प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती हैं। यदि पहले दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन किया गया होता, तो इस घटना को रोका जा सकता था।

इलाज जारी, प्रशासन कटघरे में
फिलहाल घायल छात्र और दोनों शिक्षिकाओं का इलाज जारी है। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की अगली सुनवाई 9 जनवरी 2026 को होगी, जिसमें संबंधित अधिकारियों को कोर्ट के सामने जवाब देना होगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



