
Raipur में नशा माफिया पर पुलिस का शिकंजा: हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार
रायपुर, 5 जनवरी 2026: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार और गुंडागर्दी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कुख्यात हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया गैंग के दो प्रमुख गुर्गों को गंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई राजधानी में सक्रिय नशा माफिया को गहरी चोट पहुंचाने वाली मानी जा रही है।

जनता से रिश्ता की रिपोर्ट का असर
तीन दिन पहले ही जनता से रिश्ता ने नेहरू नगर और बूढ़ातालाब इलाके में संचालित नशे के अड्डों का खुलासा किया था। संवाददाता शांतनु रॉय ने पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह के समक्ष प्रेस वार्ता में नाबालिगों से गांजा सप्लाई कराने वाले सवाल उठाए थे। इस रिपोर्ट के बाद पुलिस हरकत में आई और मुकेश बनिया गैंग पर सख्ती दिखाई।
पुलिस की कार्रवाई और पूछताछ
गंज थाना पुलिस ने खुफिया सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को हिरासत में लिया। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर पुलिस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की योजना बना रही है। पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई होगी।
मुकेश बनिया गैंग की शातिराना तरीके
हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया लंबे समय से रायपुर में गांजा, चरस और अन्य नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार चला रहा है। गैंग का तरीका बेहद संगठित है, जिसमें नेहरू नगर की संकरी गलियों में नाबालिग बच्चों को ट्रेनिंग देकर “पॉकेट टू पॉकेट” सप्लाई कराई जाती है। पुलिस की नजरों से बचने के लिए बच्चों का इस्तेमाल किया जाता है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



