March 7, 2026
Raigarh: पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, हत्या के प्रयास के मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार

Raigarh: पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, हत्या के प्रयास के मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार

Jan 6, 2026

रायगढ़। कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के किरोड़ीमल नगर में मजदूरी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह घटना वार्ड नंबर 09, उच्चभिट्ठी रोड की है, जहां क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सख्ती से अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है।

घटना का विवरण
पीड़ित गोविंद राम नेताम (45 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 09, किरोड़ीमल नगर ने कोतरारोड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उनके अनुसार, मोहल्ले के पीछे वरुण सिंह द्वारा गैलवे कंपनी के लिए अन्य प्रांत से लाए गए मजदूर किराए के मकान में रह रहे थे। 04 जनवरी 2026 की दोपहर उनका पुत्र छवि नेताम घबराया हुआ घर लौटा और बताया कि कंपनी में काम करने वाले कुछ युवक उस पर जबरन साथ काम करने का दबाव डाल रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच के साथ मारपीट की।
मारपीट करने वालों में बुधमन उरांव, मंगलदीप उरांव, मनोज उरांव, प्रकाश गोप, अरूण करमाली, दीपक उरांव, कार्तिक उरांव और अशोक उरांव शामिल थे। घटना की जानकारी मिलते ही गोविंद राम अपने पुत्र के साथ समझाने गए, लेकिन वहां पहुंचते ही आरोपियों ने गेट बंद कर हत्या की नीयत से पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। हाथ-मुक्कों से मारपीट के दौरान आरोपी बुधमन उरांव ने डंडे से गोविंद राम के सिर पर वार किया, जिससे सिर फट गया और खून बहने लगा। दोनों किसी तरह जान बचाकर भागे और अस्पताल पहुंचे।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतरारोड़ थाने में अपराध क्रमांक 05/2026 धारा 109(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्काल सभी आठ आरोपियों को हिरासत में लिया और गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं उम्र इस प्रकार हैं:

  • बुधमन उरांव (40 वर्ष)
  • अशोक उरांव (24 वर्ष)
  • कार्तिक उरांव (25 वर्ष)
  • प्रकाश गोप (19 वर्ष)
  • मनोज उरांव (19 वर्ष)
  • मंगलदीप उरांव (26 वर्ष)
  • अरूण करमाली (19 वर्ष)
  • दीपक उरांव (19 वर्ष)

सभी आरोपी झारखंड के विभिन्न जिलों के मूल निवासी हैं और वार्ड क्रमांक 09 में बद्रिकाबाई चंद्रा के किराए के मकान में रह रहे थे। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix