March 4, 2026
Korba : पत्नी से हंसी-मजाक बना हत्या की वजह, पड़ोसी ने टांगी से वार कर ली जान

Korba : पत्नी से हंसी-मजाक बना हत्या की वजह, पड़ोसी ने टांगी से वार कर ली जान

Jan 5, 2026

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां पत्नी से बातचीत और हंसी-मजाक को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खून से सना शव देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, ग्राम गनियारी निवासी नंदकुमार पटेल (39 वर्ष) सोमवार सुबह अपने घर से कुछ दूरी पर पड़ोसी जयकंवर के घर के पास स्थित बाड़ी के आंगन में मृत अवस्था में मिले। ग्रामीणों ने जब खून से सना शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी।

चेहरे और सिर पर थे गंभीर चोट के निशान

मृतक नंदकुमार पटेल के चेहरे और सिर पर गहरे जख्म पाए गए, जिससे स्पष्ट हुआ कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने की जांच

हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और जांच की प्रक्रिया शुरू की गई।

पत्नी से बातचीत पर भड़का आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक नंदकुमार का पड़ोसी जयकंवर के घर आना-जाना था। वह अक्सर जयकंवर की पत्नी से बातचीत और हंसी-मजाक करता था, जो जयकंवर को नागवार गुजरता था। रविवार रात जब जयकंवर घर लौटा तो उसने दोनों को बातचीत करते देखा, जिससे वह गुस्से में आ गया।

विवाद के बाद टांगी से किया हमला

बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर जयकंवर और नंदकुमार के बीच विवाद हुआ, जो देखते-ही-देखते मारपीट में बदल गया। गुस्से में जयकंवर नंदकुमार को घर के पास स्थित बाड़ी में ले गया और वहां टांगी से उसके सिर पर लगातार वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से नंदकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

वारदात के बाद आरोपी शव को वहीं छोड़कर घर चला गया। पुलिस ने आरोपी जयशंकर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक और आरोपी दोनों ही शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix