
बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक–कार की आमने-सामने टक्कर, 3 युवक गंभीर रूप से घायल
बालोद–दल्लीराजहरा नेशनल हाईवे पर रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कुसुमकसा आवास पारा के सामने ट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

तेज रफ्तार में हुई टक्कर
जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 9 बजे दल्लीराजहरा की ओर से बालोद आ रहा एक ट्रक और बालोद से दल्लीराजहरा जा रही कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए।
ट्रक के पहिए फटे, सड़क पर मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद ट्रक के सामने के दोनों पहिए फट गए, जिससे सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टक्कर के चलते हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

राहगीरों ने दिखाई तत्परता
हादसे के तुरंत बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए कार में फंसे तीनों युवकों को बाहर निकाला और प्राथमिक मदद कर इलाज के लिए दल्लीराजहरा अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



