
Korba में विधायक प्रतिनिधि की दबंगई, पुलिस चौकी परिसर में आरक्षक से मारपीट
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। राजगामार पुलिस चौकी परिसर में एक विधायक प्रतिनिधि द्वारा ड्यूटी पर तैनात आरक्षक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस चौकी परिसर में हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, विधायक प्रतिनिधि किसी बात को लेकर राजगामार पुलिस चौकी परिसर पहुंचा, जहां उसकी ड्यूटी पर तैनात आरक्षक से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आरक्षक के साथ मारपीट कर दी।
एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही भारतीय दंड संहिता की अन्य संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने विधायक प्रतिनिधि को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



