March 6, 2026
शराब के नशे में बेकाबू हुआ बेटा: मां को चाकू लेकर थाने तक दौड़ाया,  पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा

शराब के नशे में बेकाबू हुआ बेटा: मां को चाकू लेकर थाने तक दौड़ाया, पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा

Jan 4, 2026

रायगढ़।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। थाना कोतवाली पुलिस ने चाकू लहराकर परिजनों को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया है। आरोपी की हरकतों से पूरा परिवार दहशत में आ गया था।

मांग रहा था 7 लाख रुपये 

मामले की शिकायत 77 वर्षीय मां कौशिल्या मेश्राम ने थाना कोतवाली में दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उसका छोटा बेटा सिद्धार्थ मेश्राम उर्फ गोलू (28 वर्ष) शराब का आदी है और आए दिन नशे में घर में विवाद करता रहता है। घटना के दिन आरोपी बाजार से लौटकर घर पहुंचा और बाहर जाने के लिए 7 लाख रुपये की मांग करने लगा। इनकार करने पर उसने गाली-गलौज, धक्का-मुक्की की और मां को घर से बाहर निकाल दिया।

धारदार चाकू लेकर जान से मारने दौड़ा

आरोपी यहीं नहीं रुका, बल्कि धारदार स्टील का चाकू लेकर मां और बड़े भाई के पीछे दौड़ पड़ा। बड़े भाई उज्याल मेश्राम को भी आरोपी ने अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

थाने तक पीछा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

किसी तरह जान बचाकर परिजन थाना कोतवाली पहुंचे, तो आरोपी चाकू लहराते हुए थाने तक पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

आर्म्स एक्ट में केस दर्ज, आरोपी जेल

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार स्टील का चाकू जब्त किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 119(1), 296, 351(2) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix