
SI–सूबेदार–प्लाटून कमांडर भर्ती का अगला चरण शुरू, 6 जनवरी से दस्तावेज सत्यापन और फिजिकल टेस्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने पुलिस विभाग भर्ती परीक्षा 2024 के तहत चयन प्रक्रिया के अगले चरण का ऐलान कर दिया है। सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन एवं शारीरिक माप परीक्षण (PMT) आगामी 6 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

आयोग के अनुसार यह प्रक्रिया सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, रायपुर और राजनांदगांव जिलों में निर्धारित केंद्रों पर होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में उल्लेखित केंद्र और तिथि पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।
रिपोर्टिंग टाइम तय
CGPSC ने स्पष्ट किया है कि
- रिपोर्टिंग समय: सुबह 7 बजे
- PMT प्रारंभ: सुबह 8 बजे से
निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

प्रवेश पत्र पहले ही जारी
आयोग ने बताया कि प्रवेश पत्र 26 दिसंबर 2025 को जारी किए जा चुके हैं। उम्मीदवार CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



