March 4, 2026
राजिम में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन, 386 कनेक्शन कटे, 31 पर FIR

राजिम में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन, 386 कनेक्शन कटे, 31 पर FIR

Jan 4, 2026

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बकाया बिजली बिल वसूली को लेकर बिजली विभाग ने अब तक का सबसे कड़ा एक्शन लिया है। नवापारा-राजिम संभाग की विद्युत वितरण कंपनी ने एक साथ 386 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सबसे खास बात यह रही कि विभाग ने यह कार्रवाई GPS सिस्टम के जरिए की है। इसके साथ ही स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ करने वाले 31 उपभोक्ताओं के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई गई है।

71 लाख से ज्यादा का बकाया

जानकारी के अनुसार, विभाग द्वारा चलाए गए विशेष वसूली अभियान में सामने आया कि 386 उपभोक्ताओं पर कुल 71 लाख 35 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया है। लगातार नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं करने पर विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए सभी बकायादारों के कनेक्शन काट दिए।

स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़, FIR दर्ज

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ की है। इस मामले में बिजली विभाग ने 31 लोगों के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई है। FIR के बाद संबंधित उपभोक्ताओं के कनेक्शन ऑनलाइन माध्यम से डिस्कनेक्ट किए गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से राजिम और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है। विभागीय कार्रवाई के बाद कई उपभोक्ता बिजली दफ्तर के चक्कर काटते नजर आए।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix