
सरिया फैक्ट्री में खड़ी ट्रक बनी आग का गोला, देर रात भीषण हादसे से मचा हड़कंप
रायपुर। जिले के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक सरिया फैक्ट्री में देर रात बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री परिसर में खड़ी एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे देखते ही देखते ट्रक धूं-धूं कर जलने लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे की है। फैक्ट्री परिसर में खड़ी ट्रक में अचानक आग भड़क उठी। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेजी से फैलती चली गईं। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जांच में जुटी पुलिस
हालांकि, इस घटना में ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल ट्रक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



