
फिल्म पायरेसी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘Sidhwa Sajan’ को यूट्यूब पर लीक करने वाले पर FIR दर्ज
रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री (छॉलीवुड) में पायरेसी के खिलाफ रायपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। बिना अनुमति यूट्यूब पर फिल्म अपलोड कर मोटी कमाई करने वाले एक चैनल संचालक के खिलाफ आमानाका थाना पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत FIR दर्ज की है। मामला चर्चित छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘Sidhwa Sajan’ से जुड़ा हुआ है।

निर्माता की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
टाटीबंध निवासी दिनेश कुमार मिश्रा, जो मेसर्स व्हीआरएस प्रोडक्शन के प्रोपराइटर हैं, ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी फिल्म Sidhwa Sajan को बिना अनुमति SDF PRODUCTION नामक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। यह फिल्म वर्ष 2014 में सेंसर बोर्ड से प्रमाणित हो चुकी है और इसके सभी कॉपीराइट निर्माता के पास सुरक्षित हैं।
यूट्यूब पर चोरी, लाखों की कमाई
शिकायतकर्ता के अनुसार, 4 फरवरी 2025 को उन्होंने देखा कि उनकी फिल्म यूट्यूब पर अवैध रूप से अपलोड है। आरोपी सुनील दिवाकर ने फिल्म को गैरकानूनी तरीके से अपलोड कर दिया, जिसे अब तक साढ़े पांच लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। विज्ञापनों के जरिए आरोपी ने मोटी कमाई की, जबकि निर्माता को करीब 35 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
कॉपीराइट एक्ट में FIR
आमानाका थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 63(B) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस को सबूत के तौर पर
- यूट्यूब चैनल के स्क्रीनशॉट
- सेंसर सर्टिफिकेट
- प्रोड्यूसर कार्ड
- फिल्म की सीडी
सौंपे गए हैं।

फिल्म निर्माता का बयान
“मेरी अनुमति के बिना फिल्म को आर्थिक लाभ कमाने की नीयत से अपलोड किया गया। लाखों लोगों ने फिल्म देखी, जिससे मुझे भारी वित्तीय नुकसान हुआ है।”
— दिनेश कुमार मिश्रा, फिल्म निर्माता
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



