
Balod में भीषण सड़क हादसा, बस को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर
सड़क किनारे खड़ी बस बनी हादसे का शिकार
बालोद। डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम लिमहाटोला में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों को उतारने के लिए सड़क किनारे खड़ी एक यात्री बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के आगे खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी उसकी चपेट में आ गईं।

मोटरसाइकिल सवार बाल-बाल बचे
बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी कर चिकन लेने गए हुए थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी, जिससे दोनों मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि बाइक सवार उस समय मौके पर मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
चार यात्री घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे में बस में सवार तीन महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अपनी गाड़ी से तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
40 से अधिक यात्री थे बस में सवार
दादा ट्रेवल्स की यह बस भानुप्रतापपुर से दल्लीराजहरा की ओर जा रही थी। हादसे के समय बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। अचानक हुई इस दुर्घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



