
बिलासपुर में पीएम आवास योजना के नाम पर ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले तीन सदस्यीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

2.56 लाख के जेवरात, नकदी और बाइक जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 2.56 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, 4500 रुपये नकद और एक बाइक जब्त की है। ठग गिरोह अलग-अलग बाइकों का उपयोग कर विभिन्न इलाकों में ठगी की वारदातों को अंजाम देता था।
पीएम आवास दिलाने का झांसा देकर करते थे ठगी
आरोपी लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनसे जेवरात और नकदी लेते थे। अधिक फायदे का लालच देकर वे जेवरात को बैंक में जमा कराने की बात कहते थे और फिर फरार हो जाते थे।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला
यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। गिरफ्तार आरोपियों में पोड़ी निवासी रामप्रसाद यादव (65), तखतपुर निवासी जितेंद्र यादव (38) और तखतपुर के सोनी मोहल्ला निवासी कन्हैया सोनी (45) शामिल हैं।
चार स्थानों पर दे चुके थे वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार आरोपी गिरोह चार अलग-अलग स्थानों पर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुका था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया।
न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



