
Ambikapur : नशे में धुत शिक्षक ने स्कूल में किया उठक-बैठक
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। वंदना प्राइमरी स्कूल का एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया और बच्चों के सामने ही अजीब हरकतें करने लगा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नशे की हालत में स्कूल पहुंचा शिक्षक
जानकारी के अनुसार, वंदना प्राइमरी स्कूल में पदस्थ शिक्षक राज प्रताप सिंह शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे थे। नशे की हालत में वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे और कक्षा में ही उठक-बैठक करने लगे।

कैमरे के सामने किया नशे का कबूलनामा
जब स्थानीय पत्रकारों ने शिक्षक से बातचीत की, तो उन्होंने कैमरे के सामने खुद स्वीकार किया कि उन्होंने सिर्फ 20 रुपये में आधा गिलास शराब पी है। शिक्षक की यह स्वीकारोक्ति वीडियो में साफ सुनाई दे रही है।
ग्रामीणों ने दी पत्रकारों को सूचना
बताया जा रहा है कि शिक्षक के नशे में होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय पत्रकारों को सूचना दी। पत्रकार जब स्कूल पहुंचे तो शिक्षक नशे की हालत में मिले और शराब पीने की बात खुद स्वीकार की।
वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
घटना का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो में शिक्षक की हालत और हरकतें साफ देखी जा सकती हैं, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

BEO ने दिए कड़ी कार्रवाई के संकेत
मामले को गंभीरता से लेते हुए बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) ने कहा है कि वीडियो की जांच की जा रही है और दोषी शिक्षक के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



