
रायपुर में हुक्का सामग्री का भंडारण, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायपुर में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत खम्हारडीह थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गीतांजली कॉम्पलेक्स के पास स्थित एक मकान में छापा मारकर प्रतिबंधित हुक्का सामग्री जब्त की है।

घर में रखा था हुक्का से जुड़ा सामान
पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त मकान में हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री का भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई की और मौके से बड़ी मात्रा में हुक्का पॉट, पाइप, नोजल, कोयला, फ्लेवर और अन्य सामग्री जब्त की।

एक युवक गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान सूरज नायडू (37 वर्ष) निवासी डी.एम. वाटिका, थाना खम्हारडीह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ खम्हारडीह थाने में अपराध दर्ज किया गया है।
नशे के कारोबार पर सख्ती
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। हुक्का जैसे नशे के साधनों पर प्रतिबंध के बावजूद इसका भंडारण और उपयोग किया जा रहा था, जिस पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
जांच जारी
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हुक्का सामग्री की सप्लाई कहां से की जा रही थी और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। पुलिस ने साफ किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



