March 4, 2026
रायपुर में यातायात जागरूकता के लिए नई पहल: कलेक्टर और SSP ने EV 3-व्हीलर पेट्रोलिंग वाहन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर में यातायात जागरूकता के लिए नई पहल: कलेक्टर और SSP ने EV 3-व्हीलर पेट्रोलिंग वाहन को दिखाई हरी झंडी

Jun 26, 2025

रायपुर: शहर में यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए रायपुर पुलिस ने एक अनूठी पहल शुरू की है। छत्तीसगढ़ की EV 3-व्हीलर कंपनी जी.के. इलेक्ट्रिक के सहयोग से तैयार किए गए EV ट्रैफिक पेट्रोलिंग वाहन को 25 जून 2025 को कलेक्टर गौरव कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. लाल उमेद सिंह ने कलेक्टर परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यातायात नियमों का गलियों तक प्रचार

रायपुर पुलिस लंबे समय से स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक क्षेत्रों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चला रही है। इस नई पहल के तहत अब EV 3-व्हीलर पेट्रोलिंग वाहन शहर के प्रमुख मार्गों के साथ-साथ गलियों में भी जाकर लोगों को नियमों की जानकारी देगा।

वाहन पर यातायात नियमों से संबंधित स्लोगन और चित्र लगाए गए हैं, साथ ही पी.ए. सिस्टम के जरिए प्रचार-प्रसार की सुविधा भी उपलब्ध है। इस पहल का उद्देश्य वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, और अन्य नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है।

कलेक्टर और SSP की अपील

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर गौरव कुमार ने स्वयं ई-रिक्शा चलाकर लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा, “रायपुर पुलिस यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में पूरा योगदान दे रही है, लेकिन इसका सफल होना तभी संभव है जब हम सभी मिलकर सहयोग करें। हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा और परिवार के सदस्यों को भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना होगा।

“SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा, “दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट, और मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे छोटे-छोटे नियमों का पालन कर हम सुरक्षित यातायात व्यवस्था बना सकते हैं। नशे की हालत में वाहन न चलाएं और यातायात संकेतों का पालन करें। यह न केवल हमारी, बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।”

जी.के. इलेक्ट्रिक का सहयोग

EV 3-व्हीलर पेट्रोलिंग वाहन जी.के. इलेक्ट्रिक ग्रुप के सहयोग से तैयार किया गया है।

कंपनी के डायरेक्टर पुनीत परवानी और अमर परवानी ने बताया, “हमारा उद्देश्य रायपुर की सड़कों को सुरक्षित बनाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। यह पहल निश्चित रूप से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देगी।”

पुलिस की सक्रिय भूमिका

इस पहल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) डॉ. प्रशांत शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीश कुमार ठाकुर और गुरजीत सिंह, साथ ही थाना प्रभारी (यातायात) तेलीबांधा निरीक्षक विशाल कुजूर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह EV 3-व्हीलर पेट्रोलिंग वाहन शहर में यातायात नियमों का पालन और सड़क सुरक्षा को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix