February 24, 2026
Bilaspur: युवक की आत्महत्या से उबाल, हिंदू संगठनों के थाने घेराव के बाद आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur: युवक की आत्महत्या से उबाल, हिंदू संगठनों के थाने घेराव के बाद आरोपी गिरफ्तार

Jan 3, 2026

बिलासपुर। हिंदू संगठन से जुड़े युवक की आत्महत्या के बाद बिलासपुर संभाग में तनाव का माहौल बन गया। मुंगेली जिले के बामपारा निवासी नरेश साहू द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोहेल खान को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आक्रोशित हिंदू संगठनों ने कोतवाली थाने का घेराव कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी।

सुसाइड से पहले वीडियो में लगाया प्रताड़ना का आरोप

जानकारी के मुताबिक, नरेश साहू ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने एक विशेष समुदाय से जुड़े युवक पर लगातार प्रताड़ना करने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार के विरोध में हुए पुतला दहन कार्यक्रम के बाद नरेश को निशाना बनाया जा रहा था, जिससे वह मानसिक दबाव में था।

हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।

सीसीटीवी और साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रार्थी के बयान, वीडियो फुटेज और सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सोहेल खान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix