March 2, 2026
रसायन फैक्ट्री में दर्दनाक आग: चार की जलकर मौत, तीन घायल, 16 दमकल गाड़ियां रेस्क्यू में

रसायन फैक्ट्री में दर्दनाक आग: चार की जलकर मौत, तीन घायल, 16 दमकल गाड़ियां रेस्क्यू में

Jun 26, 2025

दिल्ली। उत्तर पश्चिम दिल्ली के रिठाला क्षेत्र में एक रसायन फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने चार लोगों की जान ले ली, जबकि तीन अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने के लिए 16 गाड़ियां तैनात कीं और 12 घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति नियंत्रित की। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसा और बचाव कार्य

पुलिस के अनुसार, रोहिणी सेक्टर-5 की पांच मंजिला इमारत में आग लगने की घटना हुई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास शाम 7:25 बजे यह सूचना मिली। घटना के वक्त फैक्ट्री में 12-13 लोग मौजूद थे, जिनमें से चार की जलकर मौत हो गई। शेष लोगों की तलाश जारी है। दमकलकर्मियों ने फोम और पानी का इस्तेमाल करते हुए बुलडोजर से दीवार तोड़कर आग पर काबू पाया।

धुएं से परेशानी, जांच शुरू

आग के कारण आसपास के लोगों को धुएं से सांस लेने में दिक्कत हुई। डीएफएस प्रमुख ने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी से लगी या नहीं, इसकी जांच चल रही है। साथ ही, फैक्ट्री वैध है या अवैध, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

फैक्ट्री का उपयोग

पुलिस ने बताया कि इमारत मालिक सुरेश बंसल के बेटे नितिन बंसल ने भूतल और पहली मंजिल पर रेडीमेड व प्लास्टिक बैग बनाने का काम चलाया था। दूसरी मंजिल आनंद नामक व्यक्ति ने कपड़ों के कारोबार के लिए किराए पर ली थी, जहां आग ने विकराल रूप लिया।

 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix