
Raipur: नववर्ष समारोह में हंगामा, कोटयार्ड मैरियट होटल में मारपीट, आरोपी फरार
राजधानी रायपुर के थाना तेलीबांधा क्षेत्र स्थित होटल कोटयार्ड मैरियट में 31 दिसंबर 2025 की रात नववर्ष समारोह के दौरान जमकर हंगामा हुआ। जश्न के माहौल में अचानक दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया।

डीजे की धुन पर नाचते समय हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल में आयोजित न्यू ईयर पार्टी में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और डीजे की धुन पर नाच-गाना चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस घटना में करीब 8 से 10 लोग शामिल बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही थाना तेलीबांधा की पुलिस टीम पेट्रोलिंग करते हुए तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए कार्यक्रम स्थल पर शांति व्यवस्था बहाल की।
पुलिस को देखकर आरोपी फरार
पुलिस के पहुंचते ही मारपीट में शामिल आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल से मिली जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



