
नशे पर Durg Police का तगड़ा प्रहार: 277 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 11 शराबी गिरफ्तार
दुर्ग। नववर्ष के मद्देनज़र सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दुर्ग पुलिस ने “ऑपरेशन सुरक्षा” और “ऑपरेशन विश्वास” के तहत सख्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, अड्डेबाजी करने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई।

नशे में ड्राइविंग पर सख्ती
यातायात दुर्ग पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 277 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस का स्पष्ट संदेश है—नशे में वाहन चलाना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अड्डेबाजी और सार्वजनिक शराबखोरी पर प्रहार
“ऑपरेशन विश्वास” के अंतर्गत असामाजिक तत्वों, अड्डेबाजी और अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। विभिन्न थाना क्षेत्रों में आबकारी एक्ट के तहत 11 प्रकरण दर्ज किए गए।
- सुपेला – 3
- उतई – 2
- दुर्ग, पद्मनाभपुर, अंजोरा, नेवई, नंदिनी नगर, पाटन – 1-1
हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



