
नए साल में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 11 TI समेत 14 अधिकारी का हुआ ट्रांसफर
बलौदाबाजार। नए साल की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले में निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

इस संबंध में एसपी भावना गुप्ता ने तबादला आदेश जारी किया है। जारी ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार 11 निरीक्षक (TI), 1 उप निरीक्षक (SI) और 2 सहायक उप निरीक्षक (ASI) का तबादला किया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



