
झीरम घाटी बयान पर JP Nadda को राहत, पुलिस ने खारिज की कांग्रेस नेता विकास तिवारी की शिकायत
रायपुर। झीरम घाटी हत्याकांड को लेकर दिए गए बयान के मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बड़ी राहत मिली है। कांग्रेस नेता विकास तिवारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत को जांजगीर पुलिस ने खारिज कर दिया है।

1 जनवरी को दर्ज कराई थी शिकायत
दरअसल, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के दो साल पूरे होने पर जांजगीर में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे जेपी नड्डा ने झीरम घाटी हत्याकांड का जिक्र करते हुए बयान दिया था। नड्डा ने कहा था कि इस नक्सली हमले में कांग्रेस के अंदरूनी लोग भी शामिल थे, जिसके चलते कई कांग्रेस नेताओं की हत्या हुई।इस बयान के बाद कांग्रेस नेता विकास तिवारी ने 1 जनवरी को जांजगीर थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए नड्डा के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस ने क्यों खारिज की शिकायत?
जांजगीर पुलिस ने शिकायत खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि झीरम घाटी हत्याकांड से जुड़ा मामला पहले से ही बस्तर जिले के दरभा थाना में दर्ज है। इस मामले की केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा जांच हो चुकी है और फिलहाल यह न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में इस स्तर पर कोई नई आपराधिक कार्रवाई संभव नहीं है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



