
स्वच्छ bhilai की ओर सख्त कदम, Collector जनदर्शन की शिकायत पर नाली से हटाया गया अवैध निर्माण
भिलाई। स्वच्छ एवं सुंदर भिलाई के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध कब्जों पर सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर जनदर्शन में दर्ज शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हाउसिंग बोर्ड कालीबाड़ी के सामने मुख्य मार्ग स्थित नाली के ऊपर किए गए अवैध निर्माण को हटा दिया गया।

नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार निगम क्षेत्र के सभी जोनों में अवैध कब्जा एवं निर्माण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शिकायत मिली थी कि नाली के ऊपर ढलाई कर तथा ईंट-पत्थर डालकर नाली को जाम कर दिया गया है, जिससे सफाई कार्य में भारी परेशानी हो रही थी।
जोन-2 और जोन-3 की संयुक्त कार्रवाई
प्राप्त शिकायत के आधार पर जोन-2 एवं जोन-3 की राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर JCB मशीन के माध्यम से अवैध ढलाई को हटाया। कार्रवाई के दौरान नाली को पूरी तरह से साफ कर जल निकासी को बहाल किया गया।

कार्रवाई के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अभियान में सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, बसंत देवांगन, बेदखली प्रभारी विनय शर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर साहनी, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह, अनिल शुक्ला, कृष्ण कुमार सुपैत, मदनमोहन तिवारी, समीर अहमद, कार्तिक सहित स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



