February 25, 2026
Raigarh : तमनार महिला पुलिसकर्मी से मारपीट मामला, दो आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों का पुलिस को अल्टीमेटम

Raigarh : तमनार महिला पुलिसकर्मी से मारपीट मामला, दो आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों का पुलिस को अल्टीमेटम

Jan 2, 2026

रायगढ़ जिले के तमनार में महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है। मुख्य आरोपी का नाम राजेश मरकाम बताया गया है, जो खरसिया थाना क्षेत्र का निवासी है। मामले में पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, हालांकि उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

घटना से मचा था बवाल
यह घटना तमनार में कोल ब्लॉक के विरोध में चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान हुई थी। आंदोलन के समय मारपीट, आगजनी और महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया था। वीडियो में महिला पुलिसकर्मी के कपड़े फाड़ने और मारपीट की घटना दिखाई दी, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।

14 एफआईआर पर उठे सवाल
पुलिस ने घटना दिनांक से अब तक तमनार थाने में 14 से अधिक एफआईआर दर्ज की हैं। इसे लेकर ग्रामीणों और राजनीतिक दलों ने सवाल उठाए हैं। आंदोलन में शामिल 14 गांवों के ग्रामीणों ने प्रेस नोट जारी कर स्पष्ट कहा है कि इस घटना में स्थानीय ग्रामीणों का कोई हाथ नहीं है।

ग्रामीणों की चेतावनी
ग्रामीणों ने मांग की है कि असली आरोपियों की पहचान उजागर कर उन्हें कड़ी सजा दी जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि निर्दोष लोगों को फंसाया गया, तो इसका विरोध किया जाएगा।

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
एसपी ने पुष्टि की है कि महिला पुलिसकर्मी से मारपीट के मामले में लूट, हत्या के प्रयास और शीलभंग जैसी गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य की पहचान वीडियो फुटेज और अन्य स्रोतों के आधार पर की जा रही है।

कांग्रेस का बयान
मामले में कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस का कहना है कि पुलिस द्वारा दर्ज सभी एफआईआर में आरोपियों के नाम सार्वजनिक किए जाएं। यदि निर्दोष ग्रामीणों पर कार्रवाई की गई तो कांग्रेस ग्रामीणों के साथ आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।

जांच और तलाश जारी
फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix