February 26, 2026
Saumya Chaurasia की बढ़ी मुश्किलें, 13 जनवरी तक रहेंगी जेल में 

Saumya Chaurasia की बढ़ी मुश्किलें, 13 जनवरी तक रहेंगी जेल में 

Jan 2, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2880 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव रह चुकी सौम्या चौरसिया को 13 जनवरी तक जेल में ही रहना होगा। घोटाले के मामले में 13 जनवरी से ट्रायल शुरू होना है, इसी कारण उनकी आज की पेशी भी टालकर उसी तारीख तक बढ़ा दी गई है।

16 दिसंबर को किया गया था गिरफ्तार

सौम्या चौरसिया के अधिवक्ता फैज़ल रिज़वी ने बताया कि मामले में अंतिम चालान पेश किया जा चुका है, और अब सीधे ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होगी। इसी के चलते कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 13 जनवरी तय की है। गौरतलब है कि सौम्या चौरसिया को 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें तीन दिन की रिमांड पर लिया गया, जिसके बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया।

जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज

सौम्या के बयान के बाद ईओडब्ल्यू के केस में बंद पूर्व आबकारी आयुक्त, निलंबित आईएएस निरंजन दास को भी ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। निरंजन दास को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा, और संभावना जताई जा रही है कि उनकी पेशी भी 13 जनवरी तक बढ़ाई जा सकती है।शराब घोटाले को लेकर ईडी और ईओडब्ल्यू की जांच लगातार जारी है, और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix