March 4, 2026
Amit Baghel को कोर्ट से बड़ा झटका, 16 जनवरी तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Amit Baghel को कोर्ट से बड़ा झटका, 16 जनवरी तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Jan 2, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। विवादों में घिरे अमित बघेल को एक बार फिर अदालत से राहत नहीं मिली है। रायपुर कोर्ट में शुक्रवार को पेशी के दौरान अदालत ने उन्हें 16 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

अमित बघेल को अपराध क्रमांक 243/25, 338/25, 329/25 और 340/2035 धारा 299 के तहत गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा भिलाई, छिंदवाड़ा और बेंगलुरु में दर्ज मामलों की FIR की प्रतियां आने के बाद अदालत से अनुमति लेकर पुलिस ने इन मामलों में भी उनकी गिरफ्तारी दर्ज की है। अन्य प्रकरणों में उन्हें 12 जनवरी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 26 अक्टूबर 2025 को रायपुर के VIP चौक पर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति से तोड़फोड़ की गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद अगले दिन अमित बघेल मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इस दौरान उनके समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई थी।

हालांकि बाद में मूर्ति को पुनः स्थापित कर दिया गया, लेकिन घटना के अगले दिन पुलिस ने राम मंदिर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार मूर्ति तोड़ने वाला आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसने नशे की हालत में यह कृत्य किया था।

विवादित बयान बने आफत

प्रदर्शन के दौरान अमित बघेल द्वारा अग्रवाल समाज और सिंधी समाज पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मामला और गंभीर हो गया। इसके विरोध में रायपुर, रायगढ़, सरगुजा समेत कई जिलों और राज्यों में FIR दर्ज कराई गईं। सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने कोतवाली थाने में भी शिकायत दर्ज कराई थी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix