March 3, 2026
तहसीलदार से त्रस्त किसान धरने पर,  कार्यालय में गूंजे ‘मुर्दाबाद’ के नारे 

तहसीलदार से त्रस्त किसान धरने पर, कार्यालय में गूंजे ‘मुर्दाबाद’ के नारे 

Jan 2, 2026

पिथौरा। महासमुंद जिले के पिथौरा तहसील कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तहसीलदार से परेशान दर्जनभर किसान अपनी समस्याओं को लेकर धरने पर बैठ गए। किसानों के साथ पिथौरा के पूर्व जनपद सदस्य जितेन्द्र सिन्हा भी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने तहसीलदार मुर्दाबाद के नारे लगाए।

तहसीलदार पर लगाए गंभीर आरोप

बुंदेली, बरेकेल, जामजूडा और पिथौरा क्षेत्र के किसान तहसीलदार मनीषा देवांगन पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे। किसानों का कहना है कि वे अपनी जमीन से जुड़े कार्यों, नजरी नक्शा और धान बिक्री की समस्याओं को लेकर महीनों से तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।

धरने की सूचना पर पहुंची पुलिस

किसान अंकित शर्मा और विनोद शर्मा ने बताया कि जमीन के नजरी नक्शा के लिए कई बार आवेदन देने के बावजूद काम नहीं हुआ। वहीं किसान समे लाल और झगरू ने कहा कि जमीन संबंधी दस्तावेजों में अड़चन के कारण वे अपना धान तक नहीं बेच पा रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। धरने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे पूर्व जनपद सदस्य जितेन्द्र सिन्हा को उठाकर पिथौरा थाना ले गई। इससे किसानों में और नाराजगी देखी गई।

तहसीलदार का बयान

मामले पर तहसीलदार मनीषा देवांगन ने कहा कि वह फिलहाल ट्रेनिंग में हैं। कार्यालय पहुंचकर किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix