March 2, 2026
12 राज्यों में बम धमकी की साजिश रचने वाली महिला गिरफ्तार, प्रेमी को फंसाने के लिए बनाया खतरनाक प्लान

12 राज्यों में बम धमकी की साजिश रचने वाली महिला गिरफ्तार, प्रेमी को फंसाने के लिए बनाया खतरनाक प्लान

Jun 25, 2025

अहमदाबाद: गुजरात पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले में रेने जोशिल्दा नाम की एक युवती को गिरफ्तार किया है, जिसने गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम, स्कूलों, बीजे मेडिकल कॉलेज सहित 12 राज्यों में बम विस्फोट की फर्जी धमकियां भेजकर दहशत फैलाई थी। चेन्नई की एक प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत जोशिल्दा ने यह सब अपने एकतरफा प्यार में बदला लेने और अपने पूर्व प्रेमी दिविज प्रभाकर को फंसाने के लिए किया। उसने अपनी तकनीकी विशेषज्ञता का दुरुपयोग करते हुए फर्जी ईमेल आईडी और वीपीएन का उपयोग किया था।

बम धमकियों से मची दहशत

जोशिल्दा ने फर्जी ईमेल के जरिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद के स्कूलों और बीजे मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसके अलावा, उसने महाराष्ट्र, तमिलनाडु, राजस्थान, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, बिहार, तेलंगाना, पंजाब, मध्य प्रदेश और हरियाणा जैसे 11 अन्य राज्यों में भी ऐसी ही धमकियां भेजीं। इन धमकियों ने 12 राज्यों की पुलिस को महीनों तक उलझाए रखा।

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद नया मोड़

12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुएएयर इंडिया के विमान हादसे के बाद जोशिल्दा ने बीजे मेडिकल कॉलेज को एक और धमकी भरा ईमेल भेजा।

ईमेल में उसने दावा किया, “अब तुम्हें मेरी ताकत का अंदाजा हो गया होगा। हमने एयर इंडिया का विमान क्रैश कर दिया।” इस ईमेल ने पुलिस की जांच को और तेज कर दिया। जांच में पता चला कि जोशिल्दा ने इस हादसे का फायदा उठाकर दहशत फैलाने की कोशिश की थी।

21 धमकियां गुजरात में

जोशिल्दा ने गुजरात में कुल 21 धमकी भरे ईमेल भेजे, जिनमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम को 13, जेनेवा लिब्रल स्कूल को 4, दिव्य ज्योति स्कूल को 3 और बीजे मेडिकल कॉलेज को 1 ईमेल शामिल था। इन धमकियों के बाद 3 जून 2025 को सरखेज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई, जिसके बाद साइबर क्राइम पुलिस ने जांच शुरू की।

प्यार में बदला लेने की साजिश

पुलिस अधिकारी शरद सिंघल ने बताया कि जोशिल्दा का यह कृत्य एकतरफा प्यार में बदला लेने का नतीजा था। जोशिल्दा, दिविज प्रभाकर से शादी करना चाहती थी, लेकिन दिविज ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया और फरवरी 2025 में किसी और से शादी कर ली। गुस्से में जोशिल्दा ने दिविज के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाई और 12 राज्यों में धमकी भरे मेल भेजकर उसे फंसाने की साजिश रची।

तकनीकी विशेषज्ञता का दुरुपयोग

रेने जोशिल्दा एक रोबॉटिक्स इंजीनियर है और 2022 से चेन्नई की एक नामी कंपनी में सीनियर कंसल्टेंट के पद पर कार्यरत है।

उसने अपनी तकनीकी जानकारी का इस्तेमाल करते हुए वीपीएन और डार्क वेब की मदद से फर्जी ईमेल भेजे। हालांकि, एक छोटी सी चूक ने पुलिस को उस तक पहुंचने का मौका दे दिया।

पुलिस ने चेन्नई से किया गिरफ्तार

गुजरात पुलिस ने गहन जांच के बाद जोशिल्दा को चेन्नई में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल था। इस मामले ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है, क्योंकि एक महिला ने निजी बदले की भावना से इतने बड़े स्तर पर दहशत फैलाने की कोशिश की।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix