March 2, 2026
Durg : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

Durg : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

Jan 2, 2026

जिले के जामुल पुलिस थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 79 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा 25 दिसंबर को हुआ था, जब एक तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बीते कई दिनों से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

घर लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान एम. मुन्नू स्वामी (79 वर्ष), निवासी भिलाई हाउसिंग बोर्ड के रूप में हुई है। 25 दिसंबर को सुबह करीब 10:45 बजे वे घासीदास सोसाइटी से लूना वाहन क्रमांक CG07H9865 से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एकता चौक की ओर से आ रही कार क्रमांक CG07CZ3797 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।

सिर और पैर में आई गंभीर चोटें

हादसे में बुजुर्ग के सिर के अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोटें आईं, वहीं दाहिने पैर में भी गंभीर चोट लगी। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें बीएसपी अस्पताल, सेक्टर-9 भिलाई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई थी।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

अस्पताल में लगातार इलाज के बावजूद बुजुर्ग की हालत में सुधार नहीं हो सका। आखिरकार इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जामुल थाना पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

चालक के खिलाफ मामला दर्ज

बुजुर्ग की मौत के बाद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना में मौत का कारण बनने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix