March 4, 2026
Raipur: रामसागरपारा चोरी कांड का खुलासा, शातिर चोर जतिन तलरेजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Raipur: रामसागरपारा चोरी कांड का खुलासा, शातिर चोर जतिन तलरेजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Jan 2, 2026

राजधानी रायपुर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच आजाद चौक थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रामसागरपारा क्षेत्र में इलेक्ट्रिक सामान की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए शातिर चोर जतिन तलरेजा सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इलेक्ट्रिक दुकान में हुई थी लाखों की चोरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी गुरूदर्शन सिंह ने थाना आजाद चौक में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी रामसागरपारा स्थित “गुरु कृपा ट्रेडर्स” नामक इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है। 29-30 सितंबर 2025 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने दुकान में घुसकर आलमारी और लॉकर का ताला तोड़ दिया और लॉकर में रखी नगद राशि चोरी कर फरार हो गए।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना आजाद चौक में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 291/25 के तहत धारा 331(4), 305 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

जांच में सामने आए आरोपी
लगातार जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शातिर चोर जतिन तलरेजा और उसके एक साथी को चिन्हित किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

चोरी की रकम और सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नगद राशि का हिस्सा और वारदात में प्रयुक्त औजार बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix