
Raipur: नए साल की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में युवक की मौत
राजधानी रायपुर में नए साल का जश्न एक दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गया। रायपुर–धमतरी रोड पर अभनपुर स्थित इंडियन ढाबा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा राखी थाना क्षेत्र का है।
नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे थे दोस्त
जानकारी के अनुसार, कार्तिक मरकाम और उसका दोस्त दीपांशु शर्मा नए साल का जश्न मनाकर धमतरी लौट रहे थे। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान इंडियन ढाबा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

कार्तिक मरकाम की मौके पर मौत
हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहे कार्तिक मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे दीपांशु शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
घायल का अस्पताल में इलाज जारी
घायल दीपांशु शर्मा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



