March 4, 2026
Durg: आबकारी विभाग में जॉब दिलाने के नाम पर  ₹6.5 लाख की ठगी, Dhamdha Police के गिरफ्त में आरोपी 

Durg: आबकारी विभाग में जॉब दिलाने के नाम पर  ₹6.5 लाख की ठगी, Dhamdha Police के गिरफ्त में आरोपी 

Jan 1, 2026

दुर्ग। थाना धमधा पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को आबकारी विभाग और शराब दुकान में नौकरी लगवाने वाला बताकर कई लोगों से ₹6 लाख 51 हजार 817 रुपए की ठगी की थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी घनश्याम सोनकर (31 वर्ष), निवासी सोनकर पारा, थाना धमधा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ओमकुमार सिन्हा उर्फ ओमप्रकाश, निवासी बागेश्वर सिटी, राजनांदगांव ने उसे और उसके परिचितों को सरकारी नौकरी का झांसा दिया था।

शिकार बने कई युवक

आरोपी ने प्रार्थी और उसके परिचितों से आबकारी विभाग व शराब दुकान में नौकरी लगाने का लालच देकर ₹6.5 लाख से ज्यादा की राशि वसूली। जिसमें-

  • शुभम सोनकर से ₹1,00,000
  • गजेन्द्र सोनकर से ₹90,000
  • प्रियांश सोनकर से ₹1,20,000
  • हेम सिंह साहू से ₹1,20,000
  • प्रियांश सोनकर से ₹1,08,000 (नकद)
  • गजेन्द्र सोनकर से ₹30,000 (नकद)
  • नागेश से ₹37,000 (नकद)
  • कुल ₹6,51,817 ठग लिए गए।

ऑनलाइन माध्यम से की रकम

आरोपी ने रकम का कुछ हिस्सा PhonePe और स्कैनर के माध्यम से और कुछ राशि नकद में ली थी। बाद में नौकरी न मिलने और संपर्क न होने पर फरियादियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

धमधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

प्रकरण पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक 01/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की गई। जांच में आरोपी ओमकुमार सिन्हा उर्फ ओमप्रकाश (31 वर्ष), निवासी बागेश्वर सिटी, राजनांदगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने धोखाधड़ी की बात स्वीकार की।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। धमधा पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने और कितने लोगों से इस तरह की ठगी की है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix