
नए साल पर शराब माफिया पर पुलिस का वार, 45 पाव अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। नए साल के पहले ही दिन रायपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना उरला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हीरानगर सतनामी पारा अछोली से 45 पाव अवैध देशी मदिरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर त्वरित एक्शन
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 1 जनवरी 2026 को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री की तैयारी में है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक तेजराम कंवर के नेतृत्व में उरला पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
45 पाव देशी शराब जब्त
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से
▪️ 20 पाव शोले मसाला
▪️ 25 पाव शेरा मसाला
कुल 45 पाव अवैध देशी मदिरा बरामद की गई। मौके पर पंचनामा तैयार कर शराब को विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी का नाम
- संतोष ढीढी, पिता तुलाराम ढीढी, उम्र 35 वर्ष,
- निवासी – हीरानगर सतनामी पारा, अछोली बताया गया है।

आबकारी एक्ट में केस दर्ज
आरोपी के खिलाफ थाना उरला में अपराध क्रमांक 01/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर शराब के स्रोत की भी जांच कर रही है।
- 👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



