
पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों और उप निरीक्षकों का हुआ ट्रांसफर
दुर्ग : जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों में पदस्थ निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।

जारी सूची के मुताबिक कुछ अधिकारियों को एक थाने से दूसरे थाने में पदस्थ किया गया है, जबकि कुछ को नवीन जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी-कर्मचारी तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरित अधिकारी बिना विलंब कार्यभार सौंपने और ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी करें। माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



