March 4, 2026
तमनार हिंसा की एक और खबर आई सामने, आंदोलनकारियों ने की महिला आरक्षक से बदसलूकी

तमनार हिंसा की एक और खबर आई सामने, आंदोलनकारियों ने की महिला आरक्षक से बदसलूकी

Jan 1, 2026

रायगढ़। लैलूंगा विधानसभा के तमनार ब्लॉक में जिंदल उद्योग को आबंटित गारे पेलमा सेक्टर-1 कोयला खदान के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान हुई हिंसा की एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खबर सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों की चुप्पी पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि 27 दिसंबर को आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच एक सड़क दुर्घटना के बाद विवाद बढ़ गया था। मामला इतना गंभीर हो गया कि पथराव और आगजनी के साथ पुलिस अधिकारियों से बदसलूकी की गई। इस दौरान एक एसडीओपी, तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम और एक महिला आरक्षक को निशाना बनाया गया।

महिला आरक्षक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, कपड़े भी फाड़ दिए प्रदर्शनकारियो ने

हाथ जोड़कर दया की भीख मांग रही महिला आरक्षक

खबर के अनुसार महिला आरक्षक के साथ बर्बरता करते हुए आंदोलनकारी उसके कपड़े फाड़ रहे और अपमानित कर रहे है।  महिला आरक्षक हाथ जोड़कर दया की भीख मांगती नजर आ रही है। घटना के बाद भले ही प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत से आंदोलन समाप्त हो गया हो, लेकिन इस शर्मनाक वीडियो ने पूरे मामले को फिर से चर्चा में ला दिया है।

 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix