
Apollo Hospitals में बड़ी लापरवाही, समय पर इलाज न मिलने से गर्भ में नवजात की मौत
बिलासपुर। अपोलो अस्पताल में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां परिजनों ने आरोप लगाया है कि समय पर इलाज न मिलने के कारण गर्भवती महिला के गर्भ में ही नवजात की मौत हो गई। घटना 24 दिसंबर की बताई जा रही है और पीड़ित परिवार सदमे में है। विनोबा नगर निवासी पीहू अग्रवाल को प्रसव पीड़ा के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि महिला की हालत लगातार बिगड़ रही थी, लेकिन डॉक्टरों ने समय पर सिजेरियन ऑपरेशन नहीं किया। इसी कथित लापरवाही के चलते नवजात की मौत हो गई।

जांच प्रक्रिया धीमी, परिवार में आक्रोश
प्रशासन ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई थी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बावजूद रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। नवजात की मौत के बावजूद सिस्टम की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि मामले में उचित कार्रवाई की जाए और दोषियों को सजा दिलाई जाए। अस्पताल और प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करें। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



