March 4, 2026
महोबा बाजार से रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी, शातिर किशोर गिरफ्तार

महोबा बाजार से रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी, शातिर किशोर गिरफ्तार

Jan 1, 2026

रायपुर। राजधानी रायपुर के महोबा बाजार क्षेत्र में रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सरस्वती नगर पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी करने वाले एक किशोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। आरोपी किशोर पूर्व में भी कई वाहन चोरी के मामलों में शामिल रह चुका है।

महोबा बाजार में बुलेट की चोरी, किशोर गिरफ्तार

घर के सामने से चोरी हुई बाइक

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शांति विहार कॉलोनी, महोबा बाजार निवासी अश्वनी जैन ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर 2025 की रात उन्होंने अपनी रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 NM 1889 को घर के सामने खड़ा किया था। अगले दिन सुबह जब वे बाहर आए, तो बाइक वहां मौजूद नहीं थी। आसपास तलाश करने के बाद भी जब वाहन का कोई सुराग नहीं मिला, तब उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

इन धाराओं में मामला दर्ज

प्रार्थी की शिकायत पर थाना सरस्वती नगर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 288/25, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सरस्वती नगर थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिरों को सक्रिय कर पुराने वाहन चोरों के बारे में जानकारी जुटाई गई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक ऐसा किशोर, जो पहले भी वाहन चोरी के मामलों में निरुद्ध रह चुका है, इस घटना में शामिल हो सकता है।

पूछताछ में खुला राज

सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने महोबा बाजार क्षेत्र से रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, यह किशोर पूर्व में भी थाना मौदहापारा और गुढ़ियारी क्षेत्र से आधा दर्जन से अधिक वाहन चोरी के मामलों में निरुद्ध रह चुका है। फिलहाल पुलिस ने विधि के साथ संघर्षरत किशोर के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix