March 4, 2026
न्यू ईयर जश्न में जमकर बवाल, होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में कारोबारियों के बीच हुई मारपीट

न्यू ईयर जश्न में जमकर बवाल, होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में कारोबारियों के बीच हुई मारपीट

Jan 1, 2026

रायपुर। नए साल के जश्न के बीच राजधानी रायपुर के एक बड़े होटल में जमकर बवाल हो गया। लभांडी स्थित होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में आयोजित न्यू ईयर पार्टी के दौरान कारोबारियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

जमकर हुआ हंगामा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले लात-घूंसे चले और बाद में दोनों पक्षों के लोग बेल्ट उतारकर एक-दूसरे पर हमला करने लगे। मारपीट के दौरान उनके साथ आई महिलाएं बीच-बचाव करती नजर आईं। करीब एक घंटे तक होटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में होटल मैनेजमेंट और अन्य लोगों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से थाने में किसी भी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

शराब और मनोरंजन के बीच मना न्यू ईयर

पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद राजधानी के बड़े होटलों, फार्महाउस और क्लबों में नए साल का जश्न देर रात तक चलता रहा। आयोजकों ने विदेशी शराब, ऑर्केस्ट्रा और मनोरंजन की विशेष व्यवस्थाएं की थीं। शहर के कई इलाकों में देर रात से अल सुबह तक जश्न का माहौल बना रहा।

हरियाणा से लाई गई शराब जब्त

न्यू ईयर पार्टी में खपाने के लिए हरियाणा से लाई गई शराब पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अंबिकापुर से लगे कांतिप्रकाशपुर इलाके में एक किराए के मकान से अंग्रेजी शराब ब्लैक डॉग की 300 पेटी बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने वाहन समेत शराब जब्त कर आरोपी मौरभ सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। नए साल के जश्न के बीच राजधानी और प्रदेश के अन्य हिस्सों में इस तरह की घटनाओं ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix