
मां महामाया मंदिर परिसर में लगी आग, भक्तों में मची अफरा-तफरी
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर परिसर में नए वर्ष के अवसर पर गुरुवार सुबह आग लगने की घटना सामने आई, जिससे कुछ देर के लिए मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार आग भक्तों की लापरवाही के कारण लगी, जो मन्नत के लिए बांधे गए धागों और चढ़ाई गई चुनरियों से फैल गई।

श्रद्धालुओं में हड़कंप
नए साल के मौके पर सुबह से ही मां महामाया के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे हुए थे। इसी दौरान अचानक आग लगने से वहां मौजूद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मंदिर प्रबंधन और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला और स्थानीय लोगों की मदद से कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग लगने के कारण कुछ समय तक मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि दर्शन और पूजा के दौरान पूरी सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



