March 2, 2026
Bhopal: कोलार इलाके में अजीबोगरीब चोरी का खुलासा, महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराने वाला युवक गिरफ्तार

Bhopal: कोलार इलाके में अजीबोगरीब चोरी का खुलासा, महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराने वाला युवक गिरफ्तार

Jan 1, 2026

महिलाओं के कपड़ों को बनाता था निशाना
राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जो महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करता था। आरोपी चोरी किए गए अंडरगारमेंट्स को खुद पहनकर घूमता और कई बार उन्हीं में सो भी जाता था।

बालकनी से की चोरी, परछाई देखकर मचा हंगामा
घटना बीती रात अमरनाथ कॉलोनी की है, जहां आरोपी एक घर की बालकनी में घुसा और वहां रखे महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुरा लिए। चोरी के बाद जब वह घर से बाहर निकल रहा था, तभी घर के सदस्यों को उसकी परछाई दिख गई। इस पर घर में हंगामा मच गया, लेकिन तब तक आरोपी सामान लेकर फरार हो चुका था।

श्रमिक कार्ड बना गिरफ्तारी की वजह
भागते समय आरोपी की जेब से उसका श्रमिक कार्ड उसी घर में गिर गया। सुबह घरवालों ने कार्ड देखकर कोलार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्ड पर दर्ज जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे कुछ ही समय में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कर रही पूछताछ
कोलार थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है। यह भी जांच की जा रही है कि उसने इससे पहले किन-किन इलाकों में इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच करवा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix