
रेलवे स्टेशन दुर्ग में सघन सर्च ऑपरेशन, सशक्त ऐप की मदद से 2 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
दुर्ग: दुर्ग पुलिस ने अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे स्टेशन दुर्ग परिसर में सघन सर्च ऑपरेशन चलाकर पुलिस ने दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह अभियान हाल ही में लॉन्च किए गए “सशक्त ऐप” के पब्लिक मॉड्यूल के तहत संचालित किया गया।

सशक्त ऐप के जरिए पुलिसिंग में जनता की भागीदारी
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग द्वारा एक दिन पहले ही सशक्त ऐप का पब्लिक मॉड्यूल आम नागरिकों के लिए लॉन्च किया गया था। इसी क्रम में दुर्ग पुलिस ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में आम नागरिकों की सहभागिता के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया और लोगों को ऐप डाउनलोड कर उपयोग करने के लिए जागरूक किया।
दो अलग-अलग जिलों की चोरी की बाइक बरामद
तलाशी अभियान के दौरान विभिन्न थानों में दर्ज मामलों से जुड़ी दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं—
- एक वाहन थाना दुर्ग क्षेत्र से चोरी का निकला।
- दूसरा वाहन जिला मुंगेली से चोरी होना पाया गया।
- दोनों वाहनों को विधिवत जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पार्किंग संचालक और ऑटो चालकों को दी जानकारी
सर्च ऑपरेशन के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद पार्किंग संचालकों और ऑटो रिक्शा चालकों को “सशक्त एप्लिकेशन” के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें चोरी के वाहनों की पहचान, सूचना देने की प्रक्रिया और पुलिस से त्वरित समन्वय के तरीके समझाए गए।
IG के मार्गदर्शन में चला अभियान
यह पूरी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। दुर्ग पुलिस लगातार प्रयास कर रही है कि सशक्त ऐप के माध्यम से नागरिकों को पुलिसिंग का सक्रिय भागीदार बनाया जाए, जिससे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सके।
पूर्व सैनिकों की संस्था ने निभाई अहम भूमिका
यह सर्च ऑपरेशन डॉ. संकल्प राय (उप निरीक्षक) के नेतृत्व में तथा छत्तीसगढ़ आर्मी पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से पूरा किया गया।
फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष हरप्रीत सिंह, संस्थापक नमिता हांडा,सचिव विजय कुमार सिंह, सदस्य बेनी प्रसाद, संतोष चंद्राकर और पंकज कुमार ने निःस्वार्थ भाव से अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। यह सहभागिता पूर्व सैनिकों के अनुशासन, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को दर्शाती है। अभियान में थाना मोहननगर से आरक्षक प्रमोद निर्मलकर और आरक्षक कमलेश यादव की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पहला वाहन
अपराध क्रमांक: 0614/25
घटना दिनांक: 01.12.2025
रिपोर्ट दिनांक: 04.12.2025
स्थान: स्टेशन रोड, इंदिरा मार्केट
वाहन: हीरो पैशन प्लस
रजिस्ट्रेशन नंबर: CG07 LD 2588

दूसरा वाहन
- अपराध क्रमांक: 526/2022
- घटना व रिपोर्ट दिनांक: 06.09.2022
- थाना: सिटी कोतवाली मुंगेली, जिला मुंगेली
- वाहन: अपाचे मोटरसाइकिल
- रजिस्ट्रेशन नंबर: CG10 NB 4457
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



