
ऑपरेशन विश्वास में दुर्ग पुलिस को बड़ी कामयाबी, नशे की दवाओं का कारोबार करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग: ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस ने नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए कुम्हारी थाना क्षेत्र से 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां जब्त की हैं।

मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई
दिनांक 31 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रामपुर चोरहा, पानी टंकी के पास, अहिवारा रोड पर तीन युवक अवैध नशीली दवाइयों की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर तीनों को मौके पर ही दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मोहम्मद इकबाल, ब्रिजेश कुमार पासवान, मोहम्मद नजरे आलम बताए।
नशीली दवाओं की बड़ी खेप जब्त
आरोपियों की विधिवत तलाशी लेने पर
🔹 50 नग अल्प्राजोलम टैबलेट
🔹 240 नग प्रॉक्सीलम स्पास कैप्सूल
बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने नशीली दवाओं की अवैध बिक्री करना स्वीकार किया।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना कुम्हारी में
अपराध क्रमांक 257/25, धारा 20(बी), 8(सी), 27(ए) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

आरोपी विवरण
1️⃣ मोहम्मद इकबाल (40 वर्ष) – डीएमसी तालाब, कुम्हारी
2️⃣ ब्रिजेश कुमार पासवान (27 वर्ष) – रावतपुरा कॉलोनी,
3️⃣ मोहम्मद नजरे आलम (38 वर्ष) – रायपुर, भाठागांव
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



