
छत्तीसगढ़ पुलिस को नए साल से पहले बड़ा तोफहा, 16 DSP अफसर का हुआ प्रमोशन
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे को वर्ष के अंतिम दिन बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अनुशंसा और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल पर राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत यह निर्णय लिया गया है, जिसे पुलिस अधिकारियों के हित में अहम और उत्साहवर्धक कदम माना जा रहा है।

इन अधिकारीयों का हुआ प्रमोशन
गृह (पुलिस) विभाग द्वारा विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त 16 अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक/सहायक सेनानी या समतुल्य पद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/उप सेनानी या समतुल्य रैंक के पद पर स्थानापन्न रूप से पदोन्नत किया गया है।

पदोन्नत अधिकारियों में रितेश चौधरी, जितेन्द्र कुमार खूंटे, मती अंजली नाग (गुप्ता), कर्ण कुमार उके, मनोज कुमार ध्रुव, पुष्पेन्द्र नायक, मनोज तिर्की, मती सारिका वैद्य, सु निधि नाग, कपिल चन्द्रा, अविनाश कुमार मिश्रा, ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी, योगेश कुमार साहू, मयंक तिवारी, सु रश्मीत कौर चांवला एवं अनिल कुमार विश्वकर्मा शामिल हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



