
फ्रेंड्स कॉलोनी में लाखों की चोरी की घटना: 48 घंटे में तिजोरी और 27 तोला आभूषण बरामद
रायगढ़, 1 जनवरी 2026: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में फ्रेंड्स कॉलोनी में हुई बड़ी चोरी की घटना में पुलिस ने मात्र 48 घंटे के अंदर बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाकर चोरी गई तिजोरी को बंद हालत में बरामद कर लिया। तिजोरी से लगभग 27 तोला सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित कुल 25.64 लाख रुपये का माल मिला।
चोरी की घटना का विवरण
घटना 27 से 29 दिसंबर 2025 के बीच हुई। पीड़ित आलोक अग्रवाल 27 दिसंबर को निजी कार्य से रायपुर गए थे। उनके घर क्वार्टर नंबर 19, फ्रेंड्स कॉलोनी में कोई नहीं था। 29 दिसंबर को घर की बाई ने मुख्य दरवाजा अंदर से बंद और संदिग्ध स्थिति देखी। जांच में पता चला कि बेडरूम की ग्रिल टूटी थी, ताले क्षतिग्रस्त थे और घर का सामान बिखरा पड़ा था।
आलोक अग्रवाल के भाई गौरव अग्रवाल ने 29 दिसंबर को कोतरारोड थाने में शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, घर से तिजोरी में रखे लगभग 54 तोला सोने-चांदी के आभूषण और 2 लाख रुपये नकद चोरी हो गए थे। थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 505/2025, धारा 331(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



