March 7, 2026
Balod: जिला जेल में मोबाइल बरामद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Balod: जिला जेल में मोबाइल बरामद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Dec 31, 2025

बालोद। जिला जेल से साइबर सेल और बालोद पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान एक छोटा मोबाइल फोन जब्त किया है। जेल परिसर में मोबाइल मिलने की खबर से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। यह मोबाइल जेल के भीतर बने मिट्टी के ढेर से बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
दरअसल, हमर राज पार्टी के जिलाध्यक्ष की कार जलाने के मामले में बालोद पुलिस ने मास्टरमाइंड अश्विनी डड़सेना के सहयोगी आरोपी मुकेश निर्मलकर को रिमांड पर लिया था। पूछताछ के दौरान मुकेश ने जेल के अंदर मोबाइल फोन छिपाए जाने की अहम जानकारी दी।

निशानदेही पर जिला जेल में जांच
सोमवार को बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य, एएसआई सूरज साहू सहित पुलिस टीम ने मुकेश की निशानदेही पर जिला जेल में सघन जांच की। इस दौरान बैरक नंबर-6, जहां आरोपी अश्विनी डड़सेना को रखा गया था, उसके सामने मिट्टी के ढेर में छिपाकर रखा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया।

न्यायालय में पेश होगा मोबाइल
पुलिस ने मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है और इसे साक्ष्य के रूप में न्यायालय में पेश किए जाने की तैयारी की जा रही है। मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कर यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि इसका इस्तेमाल किससे संपर्क के लिए किया जा रहा था।

जेल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल
जेल के भीतर मोबाइल मिलने की इस घटना ने जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच का विषय है कि बंदियों तक मोबाइल कैसे पहुंचा और इसमें किसकी भूमिका रही। इस मामले में जेल प्रहरीयों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix