
खेत में रखे 150 कट्टा धान में आगजनी, तीन आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। खेत में रखे धान में आग लगाकर किसान को भारी नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस आगजनी की घटना में किसान को करीब पौने दो लाख रुपये का नुकसान हुआ था।
रात में की गई आगजनी की वारदात
बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू ने बताया कि प्रार्थिया द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के अनुसार 28 दिसंबर की रात करीब 8 बजे दिलीप साह निवासी बैगापारा लखोली ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर खेत में रखे 150 कट्टा धान में आग लगा दी।

60 क्विंटल धान जलकर हुआ नष्ट
आरोपियों द्वारा लगाई गई आग से करीब 150 कट्टा यानी लगभग 60 क्विंटल धान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। नष्ट हुए धान की कीमत करीब 1 लाख 86 हजार रुपये आंकी गई है, जिससे संबंधित किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए बसंतपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सबूत और गवाहों के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



