
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राजस्थान का अंतर्राज्यीय डोडा तस्कर गिरफ्तार
रायपुर। रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना खमतराई क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राजस्थान से डोडा तस्करी कर लाए गए अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा सहित नगदी और मोबाइल फोन जब्त किया गया है।
रावाभांठा ट्रांसपोर्ट नगर में की गई कार्रवाई
रावाभांठा ट्रांसपोर्ट नगर में की गई कार्रवाई
दिनांक 30 दिसंबर को एण्टी क्राईम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि रावाभांठा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पार्किंग नंबर–04 में एक व्यक्ति प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा बेचने की फिराक में है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एंड साइबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध को पकड़ लिया।

राजस्थान से लाई गई थी डोडा की खेप
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम दिलखुश विश्नोई बताया, जो मूल रूप से राजस्थान का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके थैले से 2.150 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा बरामद किया गया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह डोडा राजस्थान से लाकर रायपुर में बेचने की योजना बना रहा था।
35 हजार रुपये का मशरूका जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डोडा के अलावा 3,000 रुपये नगद और 01 मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जब्त किए गए मशरूका की कुल कीमत लगभग 35,000 रुपये बताई गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1254/25, धारा 15 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
•नाम: दिलखुश विश्नोई
•पिता का नाम: हरिराम विश्नोई
•उम्र: 22 वर्ष
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



