March 4, 2026
साथी पर तानी बंदूक और दबा दिया ट्रिगर… बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, मचा हड़कंप

साथी पर तानी बंदूक और दबा दिया ट्रिगर… बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, मचा हड़कंप

Dec 30, 2025

बांग्लादेश : बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। यूनुस प्रशासन की नाक के नीचे एक बार फिर हिंदू व्यक्ति की हत्या कर दी गई। ताजा मामला मयमनसिंह जिले का है, जहां ग्रामीण अर्धसैनिक बल अंसार के सदस्य बृजेंद्र बिस्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या का विरोध, भारत में हो रहे प्रदर्शन, ढाका में भारत के हाई कमिश्नर को समन किया गया - India TV Hindi

फैक्ट्री की सुरक्षा में थे तैनात

बृजेंद्र बिस्वास मयमनसिंह जिले के निवासी थे और फैक्ट्री की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे उनके ही साथी नोमान मियां ने उन पर अचानक गोली चला दी। गोली बृजेंद्र की बाईं जांघ में लगी, जिससे अत्यधिक खून बह गया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भालुका उपजिला के मेहराबारी इलाके में स्थित सुल्ताना स्वेटर्स लिमिटेड फैक्ट्री में सुरक्षा के लिए 20 अंसार जवानों की तैनाती की गई थी। बृजेंद्र बिस्वास भी इसी दल का हिस्सा थे। घटना के वक्त बृजेंद्र अपने साथी नोमान मियां के साथ कमरे में बैठे थे।

अचानक दी धमकी, फिर चला दी गोली

लबीब ग्रुप के प्रभारी अंसार सदस्य एपीसी मोहम्मद अजहर अली ने बताया कि घटना के समय दोनों के बीच किसी तरह का विवाद नहीं हुआ था। सभी लोग कमरे में बैठे थे, तभी अचानक नोमान ने अपनी शॉटगन बृजेंद्र की ओर तान दी और चिल्लाते हुए कहा कि गोली मार दूंगा। इसके बाद उसने सीधे ट्रिगर दबा दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी नोमान मियां को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस घटना ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Hero Image

पहले भी हो चुकी है बर्बर घटना

गौरतलब है कि मयमनसिंह जिले में ही कुछ दिन पहले दीपू चंद्र दास नामक हिंदू युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया था और बाद में उसे पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया गया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से हिंदू समुदाय में डर और आक्रोश का माहौल है। इस हत्या को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिक्रिया सामने आई है। अमेरिका समेत कई देशों ने बांग्लादेश सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं भारत में भी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix