Durg पुलिस का सम्मान समारोह: उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी पुरस्कृत
दुर्ग। जिला पुलिस दुर्ग द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल (भापुसे) ने पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-06 भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में 02 अधिकारियों एवं 06 कर्मचारियों को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

उत्कृष्ट विवेचना पर सम्मान
थाना नेवई के अपराध क्रमांक 162/2024 (धारा 307, 120-बी, 34 भादवि) के प्रकरण में प्रभावी विवेचना के फलस्वरूप माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को 10-10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई। इस उल्लेखनीय सफलता पर विवेचक उप निरीक्षक सुरेन्द्र तारम, प्र.आर. सूरज पाण्डेय, भागवत वर्मा तथा आरक्षक रवि बिसाई, ओमप्रकाश श्रीवास और विनय कुमार को सम्मानित किया गया।

नारकोटिक्स एक्ट मामले में सख्त सजा
इसी तरह थाना भिलाई नगर के अपराध क्रमांक 484/2025 (धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट) में प्रभावी कार्रवाई के चलते आरोपियों को सश्रम कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया गया। इस प्रकरण में विवेचक उप निरीक्षक मन्नूलाल यादव, प्र.आर. भागवत वर्मा, रोशन भुवाल तथा आरक्षक ओमप्रकाश श्रीवास, विनय कुमार और राजेश चन्द्रौल को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

कर्मठ पुलिसिंग को मिला प्रोत्साहन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी पुरस्कृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है और भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



